- भाषा विभाग की ज़िला भाषाधिकारी के द्वारा हिमाचल में हिन्दी के इंटरनैट पर प्रचलन के लिए यह पहला सराहनीय प्रयास।
- अनेक साहित्यकार,पत्रकार और सरकारी कर्मचारी उठाएंगे इस संगोष्ठी का लाभ
- अवसर पर कवि ग़ोष्ठी का भी आयोजन।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 22 सितम्बर 2009 को इंटरनैट पर बढ़ते हिन्दी के प्रचार औ प्रसार पर एक संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसे हिमाचल प्रदेश भाषा एवम संस्कृति विभाग के बिलासपुर की ज़िला भाषा अधिकारी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस संगोष्टी में सरकारी कर्मचारियों व साहित्यकारों को इंटरनैट से जुड़ने और इंटरनैट पर हिन्दी टाईपिंग करने के आशय से जानकारी दी जाएगी। बिलासपुर के ब्यास सदन में हो रहे इस आयोजन में साहित्यकारों,सरकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त पत्रकार भी उपस्थित होंगे। बैठक में तेज़ी से हिन्दी साहित्य जगत में चर्चित होते जा रहे हिमाचल के साहित्यकारों के इंटरनैट पर प्रवेश की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त हिन्दी साहित्य के एक मात्र इंटरनैट कोश द्वारा 'कविता कोश' की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला जाएगा और अनेक साहित्यकार इस मौके पर ऑनलाईन वीडियो कांफ्रैंसिग के ज़रिए भी इस संगोष्ठी में भाग लेंग़े। इसके अतिरिकत इस अवसर पर एक कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें उपस्थित कविगण कविता पाठ करेंग़े।
